400 शब्दों की यह डिक्टेशन दैनिक संपादकीय पर आधारित है। यहाँ इसका अभ्यास सभी गतियों 70-120 शब्द प्रति मिनट पर किया जा सकता है।
80 WPM संपादकीय डिक्टेशन | Free Editorial Shorthand Dictation
इस डिक्टेशन को सभी शार्टहैंड अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न गतियों पर उपलब्ध कराया गया है। टेस्ट पेनल से डिक्टेशन शुरू करने से पहले या डिक्टेशन के दौरान भी गति को अपनी इच्छानुसार परिवर्तित किया जा सकता है। डिक्टेशन के लिए उपलब्ध गतियां 70 से 120 शब्द प्रति मिनट हैं जो परिवर्तित की जा सकती है।
Hindi Shorthand PDF Download
इस संपादकीय डिक्टेशन की पीडीएफ यहाँ नीचे उपलब्ध है। इसका सीधा अभ्यास भी यहाँ से किया जा सकता है। इस पीडीएफ को डाउनलॉड करने के लिए नीचे दिये गये लिंक को क्लिक कर सकते हैं और Hindi Shorthand Editorial PDF download हो जाएगी।
संपादकीय- टैरिफ वार का प्रभाव
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक नेताओं ने एक ऐसे भविष्य की कल्पना की, जिसमें समान शर्तों पर व्यापार करना शामिल था। इसके लिए विश्व व्यापार संगठन की स्थापना की गई, जो वैश्विक व्यापार को सुगम बनाने, व्यापार विवादों को हल करने और व्यापार नीतियों को नियंत्रित करने के लिए कार्य करता है। डब्ल्यूटीओ के समझौतों के प्रविधान विकासशील देशों को विशेष अधिकार देते हैं। उदाहरणस्वरूप भारत जैसे विकासशील देश कुछ उद्योगों में ऊंचे टैरिफ रख सकते हैं। इसके बदले में विकसित देशों को बौद्धिक संपदा अधिकार, सेवा व्यापार उदारीकरण और कृषि नियमों में रियायतें दी गईं। यह स्थिति अमीर देशों के लिए अधिक फायदेमंद है। वर्तमान में ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने टैरिफ वार छेड़ रखा है, जिससे भू-राजनीतिक तापमान बढ़ रहा है। टैरिफ वार से किसी देश का और यहां तक कि अमेरिका का भी हित नहीं सधने वाला। इससे वैश्विक व्यापार में अस्थिरता की स्थिति बनती जा रही है, जिसका प्रभाव विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। अच्छी बात यह है कि भारत समेत कुछ देशों से अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता हो रही है। यह संभव है कि ऐसा समझौता करने वाला भारत पहला देश बन जाए। यदि सभी देशों को अमेरिका के साथ अलग-अलग व्यापार समझौते करने पड़ते हैं तो विश्व वहीं लौट जाएगा, जहां वह विश्व व्यापार व्यवस्था बनने के पहले था। आगे जो भी हो, यदि ट्रंप अपनी मनमानी टैरिफ नीति पर लगाम नहीं लगाते तो विश्व में आर्थिक संकट तो बढ़ेगा ही, अमेरिका को फिर से महान बनाने का नारा भी खोखला साबित होगा। ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रभावों को पिछले अनुभवों से समझा जा सकता है। उन्होंने अपने पहले शासनकाल में वित्त वर्ष 2018-19 के बीच चीन से आयातित वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगा दिया था। चीन ने इसकी शिकायत डब्ल्यूटीओ में की। इस प्रकार के व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए डब्ल्यूटीओ की एक अपील प्रक्रिया होती है, जिसमें जज अपना फैसला सुनाते हैं, लेकिन अमेरिका ने इन जजों की नियुक्ति पर ही रोक लगाकर विवाद निपटाने की प्रणाली को ही पंगु बना दिया, जिसके परिणामस्वरूप पहले जितने वैश्विक व्यापार विवाद डब्ल्यूटीओ के जरिये हल होते थे, उनकी संख्या अब तीन गुना घट गई है। इसके चलते 166 सदस्य देशों वाले विश्व व्यापार संगठन के बारे में कहा जाने लगा कि ट्रंप ने इस संस्था को दंतविहीन कर दिया है। डब्ल्यूटीओ का प्रभावी अस्तित्व न रहने से टैरिफ का हानिकारक चक्र अब टैरिफ वार का रूप लेता जा रहा है।
Steno Typing and Mock Test
स्टेनों टाइपिंग और मॉक टेस्ट की स्टनों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भूमिका है। हमारी वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के डिक्टेशन के फ्री टाइपिंग और मॉक टेस्ट उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपनी परीक्षानुसार विभिन्न प्रकार की डिक्टेशन की विभिन्न गतियों पर अभ्यास के साथ मॉक टेस्ट प्रैक्टिस कर अपनी गति और एक्युरेसी को धार दे सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर निम्नलिखित प्रकार के शार्टहैंड डिक्टेशन अभ्यास टाइपिंग और मॉक टेस्ट के साथ उपलब्ध हैं-
- Ramdhari Khand-1 Dictation and PDF with Mock Test
- Ramdhari Khand-2 Dictation and PDF with Mock Test
- Parliamentary Dictation and PDF with Mock Test
- Editorial Dictation and PDF with Mock Test
- Essay Dictation and PDF with Mock Test
- Legal Dictation and PDF with Mock Test